Headlines

CBI बिल्डिंग में लगी आग पर 6 दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

fire

नई दिल्ली : दिल्ली में आज सुबह CBI बिल्डिंग में लगी भीषण आग पर अब काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11.36 बजे CBI बिल्डिंग में आग लग गई थी, जिसके बाद दमकल विभाग को घटना की खबर दी गई। दमकल की 6 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं।

दमकल विभाग के मुताबिक CBI बिल्डिंग में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है। बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ था। अब हालात काबू में हैं। बताया जा रहा है कि आग बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में लगी थी।

इस खबर के बाद पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। सभी लोग तुरंत बिल्डिंग से उतरकर नीचे पहुंच गए। वहीं दमकल विभाग की मुस्तैदी की वजह से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *