Headlines

लोकतन्त्र बचाने की महती जिम्मेदारी सेवादल के कंधों पर : डॉ. जोशी

सेवादल

जयपुर : कांग्रेस सेवादल की 13 वीं विस्तारित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जो VC के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी की अध्यक्षता में हुई उसमे जयपुर से मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी भी जुड़े। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में एक बार फिर लोकतन्त्र बचाने की महती जिम्मेदारी सेवादल के कंधों पर आई है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में संवैधानिक संस्थाओं को बंधक बनाया जा रहा है। ED, CBI सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है। ऐसे में देश का लोकतंत्र खतरे में है। इस खतरे से भयभीत आम आदमी कांग्रेस और सेवादल की ओर देख रहा है।

डॉ. जोशी ने कहा कि जैसे सेवादल ने आजादी की लड़ाई लड़ी उसी तरह अब लोकतंत्र बचाने की लडाई लड़नी है। उन्होंने कहा, कांग्रेस आलाकमान के नेतृत्व में अनुशासन के साथ लड़ाई लड़ कर हम ये लड़ाई भी जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *