जयपुर: दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम मोटेरा गुजरात के बाद अब तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम भी भारत में ही बनने जा रहा है। यह स्टेडियम राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल्ली रोड पर चौंप गांव (Chonp Cricket Stadium) के पास बनेगा। राजस्थान में राजस्थान क्रिकेट अकादमी (RCA) जयपुर में बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने जा रहा है। इस स्टेडियम के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने आज 40 हैक्टेयर जमीन आरसीए के नाम की है, जिसकी लीजडीड आज RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत को JDA के कमीश्नर गौरव गाेयल ने सौंपी।
जयपुर शहर से करीब 30 K.M. दूर जयपुर-दिल्ली बाइपास पर चौंप में यह जमीन दी गई है। इस जमीन पर आरसीए इसी साल स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रहा है। स्टेडियम की डिजाइन का एक ड्राफ्ट भी आरसीए ने तैयार किया है। गहलोत ने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट पर आरसीएस 300 करोड़ रुपए खर्च करके स्टेडियम और अन्य दूसरी सुविधाएं विकसित करेगा।
आपको बता दें कि अहमदाबाद में बना मोटेरा स्टेडियम की दर्शक क्षमता 1 लाख 10 हजार है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) की क्षमता एक लाख दर्शक है। ऐसे में मोटेरा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। जयपुर में अगर ये स्टेडियम बनता है तो यह देश का दूसरा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम (Chonp Cricket Stadium) बन जाएगा।
सौ एकड़ में बनेगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम
बता दें कि दुनिया में मोटेरा के बाद ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दूसरे नंबर पर है और अब जयपुर जिले के चौंप गांव में (Chonp Cricket Stadium) प्रस्तावित क्रिकेट ग्राउंड तीसरे नंबर का होगा। करीब 100 एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम के निर्माण में कुल 650 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
स्टेडियम में होंगी ये सुविधाएं
वैभव गहलोत ने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की दर्शकों की क्षमता 75 हजार होगी। इस निर्माण कार्य दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 45 हजार और दूसरे चरण में 30 हजार दर्शकों की बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इस स्टेडियम में 11 क्रिकेट पिच, 2 प्रैक्टिस ग्राउण्ड, एक क्रिकेट एकेडमी के अलावा हॉस्टल, पार्किंग, स्पोटर्स क्लब, होटल और जिम की आदि सुविधाऐं होगी, जो इंटरनेशनल लेवल की होगी।
