Headlines

द्वारिका क्षेत्र में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा

द्वारिका क्षेत्र में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा

जयपुर : राजस्थान की जयपुर नगरी में इन दिनों 2 युवा कलाकार मूर्तिकार महावीर भारती व निर्मला कुल्हरी द्वारा निर्मित भारत के पूर्वी हिस्से में स्थित द्वारिका से पहले खम्बालिया जहाँ से खम्बात की खाड़ी भी नजदीक है। वहाँ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की चेतक सवार धातु प्रतिमा स्थापित की जायेगी।

डिजायनर निर्मला कुल्हरी ने बताया कि भारती शिल्पकला स्टूडियो में निर्मित यह प्रतिमा 12.6 फिट ऊंची व 1500 किलो वजनी है। इसको बनाने में उन्हें 4 माह का समय लगा जिसमे 15 जनो की टीम ने दिन रात मेहतन कर इसको तैयार किया।

मूर्तिकार महावीर भारती ने बताया यह गुजरात सरकार द्वारा नगर परिषद के माध्यम से कार्य आदेश प्राप्त हुआ है व क्षत्रिय समाज की अगुवाई में स्थापित की जा रही है। एक महीने के बीच ही अयोध्या के बाद द्वारिकापुरी जैसी पवित्र भूमि में हमारी बनाई प्रतिमा स्थापित की जा रही है। जो पूरे राजस्थान के साथ हमारे लिए भी बहुत गौरव व सौभाग्य की बात है।
दोनों कलाकारों द्वारा पिछले 1 साल में राजस्थान में पाली, सुमेरपुर झालावाड़, गुजरात के आणंद, मध्यप्रदेश के रतलाम, बिहार के बोधगया, उत्तरप्रदेश के अयोध्या सहित कई बड़े शहरों में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *