जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 2 दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। पूनियां ने आज राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव के साथ विभिन्न राजनीतिक तथा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
पूनियां अब तक दिल्ली यात्रा के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह , राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव सहित प्रमुख नेताओं से संगठनात्मक व राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा कर चुके हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होनी अभी बाकी है।
