चंडीगढ़ : पंजाब होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) चंडीगढ़ पहुंचे। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अगले साल के चुनाव के लिए बड़ा ऐलान किया है और दिल्ली की तरह यहां भी मुफ्त बिजली का वादा किया है।
हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त
अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि ऐसा होते ही करीब 80 फीसदी लोगों का बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। हमारी सरकार बनी तो 24 घंटे बिजली आएगी, लेकिन बिल नहीं आएगा।
ਇਹ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਦੀ Guarantee ਹੈ, ਕੈਪਟਨ ਦੇ ਵਾਅਦੇ ਨਹੀਂ ‼️
ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਦੇ ਸਾਰ
ਪਹਿਲੀ ਕਲਮ ?️ ਤੋਂ :-– 300 ਯੂਨਿਟ ਤੱਕ ਬਿਜਲੀ ਹੋਵੇਗੀ ਮਾਅਫ਼
– ਪੁਰਾਣੇ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਬਿਲ ਹੋਣਗੇ ਮਾਅਫ਼── ਸ਼੍ਰੀ @ArvindKejriwal #KejriwalDiGuarantee pic.twitter.com/WYrbaj9GLd
— AAP Punjab (@AAPPunjab) June 29, 2021
अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि पंजाब में हमारी सरकार बनते ही पुराने पेंडिंग बिलों को माफ कर दिया जाएगा।जैसे दिल्ली में हमने 24 घंटे बिजली दी है, वैसे ही पंजाब में भी 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
