नई दिल्ली : भारत ने आज सुबह ओडिशा के तट पर डॉ अब्दुल कलाम टापू पर अग्नि सिरीज की अग्नि-प्राइम मिसाइल (Agni Prime Missile) का सफल परीक्षण किया है। नई परमाणु-सक्षम मिसाइल पूरी तरह से दूसरी मिसाइल से अलग है ये बहुत हलकी और छोटी है। अग्नि सीरीज की ये नई मिसाइल Agni Prime Missile 1000-2000 किलोमीटर तक सटीक निशाना साध सकती है। उम्मीद है कि इस मिसाइल को जल्द ही सेना में शामिल किया जा सकता है। यह मिसाइल परमाणु हथियारों के साथ हमला करने में सक्षम साबित हो सकती है।
DRDO successfully flight tests New Generation Agni P Ballistic Missile https://t.co/vEPsqyfUpG pic.twitter.com/XoYPGiwEpR
— DRDO (@DRDO_India) June 28, 2021
2000 किलोमीटर सीमा मारक क्षमता – Agni Prime Missile
पूर्वी तट पर स्थित विभिन्न टेलीमेट्री और रडार स्टेशनों ने मिसाइल(Agni Prime Missile) पर नज़र रखी और उसकी निगरानी की है। वहीं डीआरडीओ के एक अधिकारी ने कहा, “यह उच्च स्तर की सटीकता के साथ सभी मिशन उद्देश्यों को पूरा करते हुए टेस्टबुक ट्रेजेक्टरी का पालन करता है। “DRDO अधिकारी ने ये भी कहा कि,” यह 2000 किलोमीटर की सीमा तक लक्ष्य को मार सकता है, और इस वर्ग की अन्य मिसाइलों की तुलना में बहुत छोटी और हल्की है। नई मिसाइल में कई नई तकनीकों को शामिल किया गया है।”
