Headlines

हाई प्रोफाइल लूट: बिस्किट-चाॅकलेट की लूट नहीं बल्कि 5 किलो साेना लूटा

जयपुर: राजधानी जयपुर में एक बार फिर खूब सफाई से लूट को अंजाम दिया गया था यह घटना कानाेता इलाके में फरवरी में लखनऊ से आ रही बस काे टनल के पास रुकवाकर डीडवाना निवासी यूसुफ से 12 किलाे चाॅकलेट और 3-3 किलाे काजू-बादाम नहीं बल्कि ढाई कराेड़ रुपए का 5 किलो साेना लूटा गया था। कानाेता पुलिस ने वारदात करने वाले 4 बदमाशाें काे रविवार काे गिरफ्तार कर 7 दिन के रिमांड पर लिया है। तीन आराेपी फरार हैं।

दाे विधायकाें का नाम सामने आ रहा है

इनमें से एक बदमाश दुबई भाग गया। बदमाशाें ने साेना लूटने की बात कबूली है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि चारों बदमाशाें ने किसके इशारे पर वारदात की? लूट का साेना किसे सप्लाई किया? मामले में शेखावाटी के दाे विधायकाें का नाम सामने आ रहा है। सूत्राें का दावा है कि जिस व्यक्ति के साथ वारदात हुई, वह नागाैर के एक विधायक का नजदीकी है और वारदात करने वाले सीकर के एक विधायक के करीबी हैं।

पुलिस का कहना है कि आराेपी आरिफ खान, जुनैद खान, मुजफ्फर अली और माेइनुद्दीन सीकर के रहने वाले हैं। बदमाशाें का कहना है कि वारदात में दाे गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया था। तीसरा आराेपी सीकर का इम्तियाज फरार है। सत्तार की खारिया में काेठी है। पुलिस का दावा है कि जयपुर में सख्ती के कारण साेने के बिस्किट दुबई से तस्करी कर लखनऊ लाए थे। लखनऊ से यूसुफ बस से सीकर ले जा रहा था। तस्कराें काे इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सोना लूट लिया।

फिलहाल, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि बदमाशाें ने साेना लूटकर किसकाे दिया है? आराेपियाें ने पहले भी इस तरह की कई वारदातें स्वीकार की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *