जयपुर: सेवा एंव संघर्ष के पर्याय स्वाभिमान के प्रतीक राजनीति के भीष्मपितामह भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाडी को आपातकाल की बरसी पर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में पार्षद पवन शर्मा ,पार्षद धीरज शर्मा, पार्षद अंशू शर्मा, रिषी शर्मा ,पंकज शर्मा (बाहुबली) ,मनमोहन कौशिक (मण्डल मंत्री ), एडवोकेट विजय भारद्वाज ,दीपक बागडा ,रामचंद्र गुप्ता ,एडवोकेट हिम्मत सिंह ,अनिल शर्मा (मण्डल उपाध्यक्ष ),अनिल शर्मा (नटराज) ओम प्रकाश बागडा सहित भाजपा सिविंल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के सेवाभावी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी जी ने अपने आपात काल के समय की चर्चाकर अपने जीवन के राजनैतिक ओर सामाजिक अनुभव सांझा कर सभी को राष्ट्रहित मे सकारात्मकता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
