Headlines

फोन टेपिंग मामला: डॉ. जोशी और शेखावत ने एक-दूजे को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की

जयपुर। फोन टेपिंग के मामले चल रही सियासत के बीच सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन से मुलाकात की,जबकि कल दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने नहीं पहुंचे। डॉ. जोशी ने नोटिस की कानूनी वैधता पर सवाल खड़े किए थे और पेश होने से मना कर दिया था।

केन्द्रीय जलसंसाधन राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत और डॉ. जोशी के बीच सियासी हमले आज और तेज हो गए। गजेन्द्र सिंह ने भीलवाड़ा और चित्तौड़ यात्रा से हमला किया तो सरकारी मुख्य सचेतक ने दिल्ली से पलटवार किए। डॉ.महेश जोशी के समर्थकों ने बड़ी चौपड़ पर प्रदर्शन भी किया और गजेन्द्र सिंह को भगौड़ा बताया तो शेखावत ने जोशी को भगौड़ा कहा।

शेखावत ने ट्वीट कर कहा कि साहब, पता चला कि आप दिल्ली में हैं। आपकी सुविधा के लिए पुलिस मुख्यालय का पता मैने यहां लिखा है। टेबल पर पड़े सम्मन पर भी यही पता है। मीटिंग के बाद इसकी पालना ज़रूर करें। तो दूसरी तरफ मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि राठौड़-पूनिया और शेखावत में प्रतिस्पर्धा है । सबसे पहले नासमझी पूर्ण बयान देने की प्रतिस्पर्धा। तीनों में बिना विषय जाने तथ्यहीन बयान की प्रतिस्पर्धा चल रही हैँ।

डॉ महेश जोशी ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर तंज कसते हुए कहा कि शायद शेखावत को हो गया मतिभ्रम हो गया हैं। इसीलिए 160 सीआरपीसी में मिले नोटिस को गवाह की जगह बता रहे अभियुक्त बता रहे हैं। उनका यह बयान उनके अपराधबोध से ग्रस्त होने का परिचायक हैं। बयान देने से पहले शेखावत को पहले मुझे मिला नोटिस और जवाब पढऩा चाहिए था,लेकिन उन्हे भगोड़ा कहने से भड़क गए और अनाप शनाप बयान दे रहे हैं।

इस बीच डॉ. जोशी ने अजय माकन से लगभग एक घंटे तक बातचीत की और राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम, सत्ता व संगठन के मसलों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *