नई दिल्ली : नए आईटी नियम को न मान ट्विटर अपनी सुरक्षा पहले ही खो चूका है भारत में और अब ट्विटर ने केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद (IT Minister Ravi Shankar Prasad) का अकाउंट करीब एक घंट तक लॉक कर दिया। Twitter का कहना था कि आपने संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट अनलॉक कर दिया। ट्विटर और केंद्र सरकार में पहले ही टकराव जारी है।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा कि कोई भी सोशल प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर बने नए कानून को मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर देश में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर प्लेटफार्म की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है।
ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट ब्लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता।
Twitter’s actions were in gross violation of Rule 4(8) of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules 2021 where they failed to provide me any prior notice before denying me access to my own account.
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) June 25, 2021
