अहमदाबाद : अहमदाबाद पुलिस ने एक्ट्रेस पायल रोहतगी को गिरफ्तार किया है। उन पर सोसायटी के चेयरमेन को सोशल मीडिया पर गाली देने का आरोप है। पायल ने बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया था। पायल पर सोसायटी के लोगों के साथ बार-बार झगड़ा करना, चेयरमेन को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है।
अहमदाबाद सेटेलाइट पुलिस ने पायल रोहतगी को गिरफ़्तार किया है। 20 जून को हुई सोसायटी की एजीएम मीटिंग में पायल रोहतगी सदस्य ना होने के बावजूद मीटिंग में आई थीं, जब उन्हें बोलने से मना किया गया तो वो गालियां देने लगी साथ ही सोसायटी में बच्चों के खेलने को लेकर भी कई बार झगड़ा कर चुकी हैं।
पायल पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं
पायल रोहतगी को राजस्थान की बूंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पायल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पायल को राजस्थान कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
ये था मामला?
सोशल मीडिया पर 21 सितंबर 2019 को पायल की ओर से वीडियो और पोस्ट डाली गई थी। इस वीडियो में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पायल रोहतगी के खिलाफ समाजसेवी और यूथ कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी।
