Headlines

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामकेश मीणा के बयान का विरोध किया

जयपुर। गंगापुर सिटी के निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता और मीणा समाज मैदान में उतर आया है। कांग्रेस कार्यकर्ता अजय मीणा के नेतृत्व में जगतपुरा स्थित सात नंबर चौराहे पर प्रदर्शन में उन्होंने विधायक के बयान की निन्दा की।

कांग्रेस कार्यकर्ता अजय मीणा ने कहा कि सचिन पायलट 36 कौम के नेता है। उनमें किसी तरह के जातिवाद या राजनीतिकरण नहीं है। वो सभी के लिए जीते हैं और सभी के काम आते हैं। रामकेश मीणा की ओर से सचिन पायलट के खिलाफ दिए गए बयान से कार्यकर्ता आक्रोशित थे। गौरतलब है कि विधायक रामकेश मीणा ने सचिन पायलट पर जातिगत राजनीति का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *