जयपुर। मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पर पलटवार..किया और राठौड़ के बयान… “महेश जोशी को दिल्ली पुलिस के नोटिस पर आश्चर्य क्यों?”पर करारा जबाव देते हुए कहा कि.. मुझे आश्चर्य इसलिए है क्योंकि दिल्ली पुलिस का नोटिस विधि सम्मत नहीं है। देश प्रदेश में कानून का राज चलता है ना कि किसी पार्टी का। …. डॉ. जोशी ने कहा कि सत्ताधारी दल की जिम्मेदारी होती है कि वो विधिसम्मत शासन करे। मुझे ज्ञानी बताने के लिए धन्यवाद… लेकिन राठौड़ जितना अंदर बाहर होने का ज्ञान आपको हैं उतना मैं चाहता भी नहीं हूँ। इशारों ही इशारों में सरकारी मुख्य सचेतक ने राठौड़ को जेल यात्रा तक की याद ताजा करवा डाली और तल्खी कसते हुए कहा कि अंदर बाहर होने से प्राप्त ज्ञान से राठौड़ अब संयमित व्यवहार..बरतने लगे हैं।
रघु शर्मा और राठौड़ के बीच चले ट्वीटरवार का भी जिक्र
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रााठौड़ अब खुद को निष्ठावान कार्यकर्ता साबित करने के लिए अपने पुराने मित्रों पर बयानबाजी कर रहे हैँ। राठौड़ ने स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा जैसे पुराने मित्र पर बयानबाजी की थी। उस पर भी जोशी ने चुटकी ली और कहा कि तीन बार के आपके मंत्रित्व काल में नहीं आपकी कोई उल्लेखनीय उपलब्धि… जबकि रघु शर्मा ने मात्र ढाई साल में ही अपनी कार्यशैली से छाप छोड़ी। राठौड़ स्वास्थ्य मंत्री की उल्लेखनीय उपलब्धियों को पचा नहीं पा रहे। गौरतलब है कि डॉ. महेश जोशी व राजेन्द्र राठौड़ छात्र राजनीति के समय के दोस्त हैं।
