Headlines

BSF ने की ​​​​​​​कठुआ के हीरानगर सेक्टर में 27 किलो हेरोइन जब्त

जम्मू: पाकिस्तान की एक और बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए BSF ने जम्मू में पाकिस्तान के एक स्मगलर को सीमा पर मार के लाया है। BSF ने स्मगलर के पास से 135 करोड़ रुपये की हीरोइन बरामद की है। बुधवार तड़के जम्मू के कठुआ के हीरानगर सेक्टर में BSF ने पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया।

बीएसएफ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बुधवार से सीमा पर तैनात BSF के जवानों ने पाकिस्तान के एक बड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम किया और न केवल पाकिस्तान के एक तस्कर को मार गिराया, बल्कि 27 किलो हीरोइन भी बरामद की।

हीरोइन के 27 पैकेट मिले बीएसएफ के जवानों को

बीएसएफ ने कहा है कि सीमा पर तैनात जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हलचल देखी। पाकिस्तान की तरफ से आए यह स्मगलर जैसे ही भारतीय सीमा में घुसे भारतीय जवानों ने उन्हें चेतावनी दी और उसके बाद उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग के बाद जब बीएसएफ के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर भी तारबंदी के आसपास के इलाके को खंगाला तो वह हीरोइन के 27 पैकेट बीएसएफ के जवानों को मिले।

खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 135 करोड़

बीएसएफ की ओर से बरामद की गई इस हीरोइन की खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 135 करोड़ है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है, जिसके जरिए भारत में तरह तरह का मादक पदार्थ भेजता है। फिलहाल बरामद की गई सामान से आतंकी कनेक्शन का भी इनकार नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *