Headlines

फोन टैपिंग मामले में डॉ.महेश जोशी को नोटिस

जयपुर। राजस्थान में फोन टैपिंग मामले में एक बार विवाद फिर गहराता दिख रहा है। गहलोत सरकार में पिछले साल सियासी घमासान के दौरान चर्चा में आए फोन टैपिंग मामले में केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की ओर से दिल्ली क्राइम ब्रांच में दर्ज कराए गए मामले में मुख्य सचेतक महेश जोशी को दिल्ली पुलिस का नोटिस मिला है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जोशी को बयान लेने के लिए 24 जून को प्रात: 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की ओर से जारी किए गए नोटिस में उन्हें क्राइम ब्रांच, प्रशांत विहार सेक्टर 14 रोहिणी दिल्ली में पेश होने के लिए कहा गया है। उधर, महेश जोशी ने कहा है कि वे अभी जयपुर से बाहर हैं। हालांकि नोटिस की जानकारी मिली है। जयपुर पहुंच कर इस मामले में आगे की कार्रवाई के बारे में चर्चा करेंगे।

शेखावत ने शिकायत दर्ज कराई

गौरतलब है कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने पार्टी के नेता सचिन पायलट ने बगावत कर दी थी। उस समय राजस्थान सरकार पर आरोप लगे थे कि सरकार उन्होंने कांग्रेस के साथ भाजपा नेताओं के फोन टैप करवा रही है। कांग्रेस नेताओं की बगावत के समय सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत का नाम भी सामने आया था। कांग्रेस ने यह कहा था सरकार गिराने के लिए गजेंद्र सिंह शेखावत षड्यंत्र रच रहे हैं। शेखावत ने उसी मामले की शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका फोन टैप हो रहा था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *