जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रत्येक ब्लॉक में दस-दस कार्यकर्ता को कोरोना योद्धा के रूप में तैनात करने जा रही है जो कोरोना पीड़ितों को राज्य की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप सरकार की योजनाओं का लाभ तथा अन्य लाभ कैसे मिल सके यह सुनिश्चित करेगी । साथ ही कोरोना के अन्य प्रकार की कई परेशानियां भी हुई है उनको भी देखेगी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिह डोटासरा ने जिला इकाईयों से प्रत्येक ब्लॉक में दस कोरोना योद्धा चयनित करने के निर्देश दिए हैं। ये कोरोना योद्धा घर-घर संपर्क कर ऐसे पीड़ित परिवारों की पहचान कर उन्हें सरकार की सहायता दिलवाने के साथ ही उनका संपर्क नेतृत्व से करवाएंगे । इसके लिए पीसीसी में एक कंट्रोल रूम टीम का गठन किया गया है जो इस पर निरंतर ब्लॉकों /जिलों में कोरोना योद्धाओं से संपर्क सेतु का काम करेंगे।
