Headlines

JK: बारामूला में नार्को टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, 12 गिरफ्तार, भारी मात्रा में कैश व हथियार बरामद

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस ने बारामूला में नार्को टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। जम्मू कश्मीर की पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर इन लोगों के पास से हेरोइन के 11 पैकेट, हथियार और कारतूस के साथ-साथ कैश भी बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों के पास से 10 ग्रेनेड, चार पिस्टल और काफी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इन लोगों के पास हेरोइन के 11 पैकेट, 21.5 लाख कैश, एक लाख रुपये का एक चेक भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक ट्रक, वर्ना कार और स्कूटी भी सीज की गई है। संभावना जताई जा रही है कि इस मॉड्यूल का पर्दाफाश होने से कई अहम राज और आतंकी साजिशों का भेद खुल सकता है।

बता दें कि हाल के दिनों में घाटी में कई आतंकी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले हफ्ते आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की जॉइंट टीम को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस और सुरक्षाबलों की कार्रवाई से आतंकियों घटनाएं कम जरूर हुई हैं लेकिन अब भी इन पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग सकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *