जयपुर: आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई से आए एक यात्री के पास से 17 लाख रुपए की कीमत का सोना बरामद किया है। ये सोना ट्रॉली बैग की फ्रेमिंग, चाबी के छल्ले, बाल सुखाने वाली मशीन और जूतों में क्लिप के तौर पर छिपाकर लाया गया था। बैग की एक्सरे स्कैनिंग के दौरान कस्टम के अधिकारियों को शक होने पर वह पकड़ा गया। बरामद किए गए सोने का वजन करीब 350.46 ग्राम बताया जा रहा है।
कस्टम विभाग आयुक्त सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया कि देर रात एयर इंडिया फ्लाइट जो दुबई से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची उसमें एक यात्री आया। ट्रॉली बैग के एक्सरे जांच में शक होने पर जब गहनता से जांच की तो यात्री डर गया। जांच में ट्रॉली बैग पर तार के रूप में सोने को चारों ओर फ्रेम कर रखा था। इसके अलावा जांच में चाबी के छल्ले, अंगूठियों और जूतों में क्लिप के तौर पर सोना मिला। सोने की पहचान को छिपाने के लिए युवक ने सोने पर सफेद रोडियम से पॉलिश करवा रखी थी, ताकि किसी को दिखे नहीं।
Jaipur International Airport
17.06.2021
Customs Officers thoroughly examined baggage of a passenger arrived from Dubai & seized approx https://t.co/galoFXcYvo plated with white rhodium valued at approx Rs.17.23Lakhs concealed in wire/in other forms in trolley bags & other items. pic.twitter.com/Y1Dc7LuNJ2— Customs Jodhpur (@CustomsJodhpur) June 19, 2021
आयुक्त ने बताया कि यात्री से पूछताछ की जा रही है कि वह ये सोना कहा से लाया और किसे देने वाला था। हालांकि उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक सोने की कीमत 20 लाख रुपए मूल्य से कम होने पर व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
