नई दिल्ली : ढाका प्रीमियर लीग (DPL) 2021 सुर्खियों में है। चंद दिनों पहले शाकिब अल हसन ने अंपायर से बदतमीजी की थी और स्टंप उखाड़कर फेंक दिया था।जिसके बाद उन पर तीन मैचों का प्रतिबंध और 5 लाख taka (US$5,900) जुर्माना लगाया गया। अब सब्बीर रहमान ने भी ऐसी हरकत की है, जिससे बांग्लादेशी क्रिकेट शर्मसार हो गया है।
दरअसल, डीपीएल के एक मुकाबले में जहां DOHS स्पोर्ट्स क्लब और शेख जमाल धनमंडी क्रिकेट क्लब की टीमें आमने-सामने थीं। शेख जमाल के खिलाड़ी इलियास सनी डीप स्क्वॉयर लेग पर फील्डिंग कर रहे थे. सब्बीर रहमान की टीम लेजेंड्स ऑफ रूपगंज भी उसी मैदान पर मुकाबले के लिए उतरी थी। अचानक सब्बीर रहमान बाउंड्री के करीब आए और उन्होंने ईंटों से इलियास सनी पर हमला कर दिया। यही नहीं, उन्होंने इसके बाद सनी पर नस्लीय टिप्पणियां भी कीं।
मैच समाप्ति के बाद शेख जमाल ने ढाका मेट्रोपोलिस (सीसीडीएम) की क्रिकेट समिति को पत्र लिखकर रहमान की शिकायत कर उन्हें सजा देने की मांग की। इस पत्र में रहमान पर नस्लवादी टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया गया है।
