जयपुर। कोरोना के पॉजिटिव केसों में तेज़ी से आ रही गिरावट से प्रदेश में अमन चेन दिखाई देने लगा है। दूसरी लहर का प्रकोप लगभग समाप्त हो गया है। राज्य के आठ जिले तो आज ऐसे हैं जहां कोरोना का एक भी नया मामला नहीं आया और प्रदेश में कुल 277 ही मामले पिछले 24 घंटों में आए हालांकि मौत का आंकड़ा 7 से वापस 20 पर पहुंच गया।
इस बीच 1231 रिकवर हो कोरोना को मात दे लोग घर पहुंचे हैं। इसके चलते एक्टिव केसों की संख्या 6467 रह गई है। आज जिन जिलों में कोरोना के ज्यादा केस आए उनमें जयपुर में 60 व अलवर में 37 केस शामिल है। बाकी जिलों में संक्रमितों की संख्या काफी कम रही।
Read More: प्रदेश में खनन क्षेत्र को भी मिलेगा सस्ता डीजल : गहलोत
