Headlines

होप एंड बियोंड संस्था द्वारा नाहरगढ़ स्थित चरण मंदिर के नजदीक चलाया गया सफाई अभियान

Cleanliness drive conducted by Hope and Beyond organization near Charan Mandir in Nahargarh

जयपुर: होप एंड बियोंड संस्था द्वारा ‘ नाहरगढ़ वन्य जीव अभ्यारण स्थित चरण मंदिर के नजदीक सफाई अभियान’ चलाया गया। जिसके तहत संस्था के सदस्यों ने आपसी सहयोग से कोविड नियमावली का पालन करते हुए चरण मन्दिर क्षेत्र को साफ किया, वहाँ से लगभग 56 किलो प्लास्टिक कचरा एवं 70 किलो कांच की बोतल, टूटे हुए गिलास एकत्रित किये। निसंदेह यह कचरा वन भूमि पर हम इंसानों द्वारा फैलाई हुई गंदगी का नतीजा है। जिसके दुष्परिणाम बेजुबां वन्यजीवों के लिए घातक साबित हो रहे हैं|

इस प्रकार कचरे की उपलब्धता ना केवल वन्यजीव अपितु हमारे पर्यावरण के लिए भी खतरनाक साबित हो रही है। पहले से ही संपूर्ण मानव जाति पर्यावरण से हुई छेड़खानी का दंश झेल रही है, यदि वक्त रहते इंसानी आदतों में बदलाव नहीं आया तो वह दिन दूर नहीं जब प्राणी मात्र का सिर्फ नाम रह जाएगा, प्राणी नहीं।

इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि आप जंगलों को प्राकृतिक आवास ही बनाए रखने में सहयोग बनाए रखें। इस प्रकार का कांच की बोतलों के टुकडे इत्यादी जंगल मे मिलने से यह साबित होता हैं की वन क्षेत्र मे अवैध प्रवेश भी निरंतर रहता हैं जो वन्य जीवों के शिकार होने का अंदेशा भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *