Headlines

विफ़ा के तत्वावधान में आशियाना वृंदा गार्डन सोसायटी में 60 किट राशन बांटा

जयपुर : विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आशियाना वृंदा गार्डन सोसायटी में कोरोना महामारी के दौरान काम करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए 60 राशन किट, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

विप्र फाउंडेशन जोन-1 राजस्थान के अध्यक्ष राजेश कर्नल ने बताया कि फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 के सचिव एडवोकेट आशीष गौतम के स्व. पिता श्रीबृजमोहन शर्मा (सिंवाल) की स्मृति में कोरोना काल में अनवरत अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले आशियाना मेंटेनेंस सर्विसेज लिमिटेड के अंतर्गत कार्यरत मेंटेनेंस स्टाफ, हाउसकीपिंग स्टाफ, हॉर्टिकल्चर स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड को राशन किट के साथ मास्क और सैनिटाइजर वृंदा गार्डन सोसायटी अध्यक्ष सुनीति शर्मा को सौंपे गए।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन की ओर से प्रदेश महामंत्री सतीश शर्मा, अजय पारीक, महामंत्री योगेश शर्मा, सचिव गिरिश शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, दिलीप भारद्वाज, सुशील शर्मा, चिराग शर्मा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।

आशियाना वृंदा गार्डन सोसायटी की ओर से उपाध्यक्ष डॉ. राकेश नागर, सचिव मनीष सरदाना, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत चक्रवर्ती, अंजू गर्ग, स्टेट मैनेजर विजेंद्र सिंह राठौड़ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *