Headlines

Relief in Delhi lockdown : बाजार और मॉल खोलने की इजाजत, मेट्रो भी शुरू होगी

केजरीवाल

नई दिल्ली : कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कहर से दिल्ली में लॉकडाउन लगाना पड़ा था। अब दिल्ली सरकार धीरे-धीरे अनलॉक (Relief in Delhi lockdown) कर रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि ऑड-इवन फॉर्मूले से बाजार खुलेंगे। सीएम केजरीवाल ने कहा कि अब कोरोना की स्थिति अब काफी कंट्रोल में हैं। सीएम ने साथ ही मेट्रो ट्रेन सेवा की शुरुआत करने का भी ऐलान किया है।

ऑड-इवन फॉर्मूले से खोले जायेंगे बाजार और मॉल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया कि सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन कई रियायतें (Relief in Delhi lockdown) दी जा रही हैं। दिल्ली में बाजार और मॉल ऑड-इवन फॉर्मूले से खोले गए हैं। सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के 100 फीसदी ऑफिसर काम करेंगे। प्राइवेट ऑफिस 50 फीसदी मैन पावर के साथ खुल सकेंगे। स्टैंड अलोन शॉप हर रोज खुलेगी।

तीसरी लहर से निपटने की तैयारी

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू होगी। अगले हफ्ते कोरोना के हालात देखकर उसके मुताबिक रियायत देंगे। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि तीसरी लहर से निपटने की तैयारी के लिए कल 6 घंटे तक तक बैठक की है। तीसरी लहर में कोरोना के मामले 37 हजार प्रतिदिन तक पीक मानकर तैयारी करेंगे। बेड, ऑक्सीजन, दवा और आईसीयू की कितनी जरूरत होगी, इसका आकलन किया जा रहा है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के लिए कितने आईसीयू बेड की जरूरत होगी, इसका भी आकलन कर तैयारी की जा रही है। अगली लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण त्राहिमाम न मचे, इसलिए 420 टन ऑक्सीजन के लिए स्टोरेज तैयार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 150 टन ऑक्सीजन के प्रोडक्शन के लिए प्लांट शुरू करेंगे। इसमें 18 महीने का समय लगेगा।

ऑक्सीजन सिलेंडर की जरुरत का किया जा रहा है आंकलन

सीएम ने साथ ही यह भी कहा कि 25 ऑक्सीजन टैंकर खरीदे जा रहे हैं। छोटे-छोटे 64 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत का भी आंकलन किया जा रहा है। दवाओं के लिए अफरा-तफरी मच जाती थी। तेजी से दवाएं भेजी जा रही हैं। अब उन डॉक्टर्स की टीम बनेगी जो कोरोना संक्रमितों को दवा के लिए सुझाव देंगे। एक्सपायरी के हिसाब से दवा का भी स्टॉक तैयार कर रहे हैं। दो जीनोम लैब भी बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *