नई दिल्ली: ब्रिटेन के रेगुलेटर ने फाइजर-बायोएनटेक(Pfizer Biontech) की तरफ से तैयार की गई कोरोना वैक्सीन को 12 से 15 साल के बच्चों को लगाने की मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन के दवा नियामक ने शुक्रवार को कहा कि काफी गहन समीक्षा के बाद यह पाया गया कि फाइजर-बायोटेकी की वैक्सीन 12-15 साल के बच्चों के लिए सुरक्षित है। इसी तरह का आकलन अमेरिकी और यूरोपीय यूनियन की तरफ से भी फाइजर की वैक्सीन के लिए किया गया था।
United Kingdom approves Pfizer/BioNTech COVID shot for 12- to 15-year-olds: Reuters pic.twitter.com/LL2wSXAZrn
— ANI (@ANI) June 4, 2021
इधर, भारत में भी 2 से 18 साल के बच्चों पर कोवैक्सिन के ट्रायल जारी हैं। इस बीच बच्चों के लिए एक और वैक्सीन जल्द मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। AIIMS डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि अमेरिकी कंपनी फाइजर की वैक्सीन भी बच्चों को लगाई जा सकेगी।
CNN-न्यूज18 से बातचीत में गुलेरिया ने कहा कि ऐसा पहले भी किया गया है जब सरकार ने उन सभी टीकों को आपातकालीन मंजूरी दी थी, जिन्हें यूएस, यूके या यूरोपीय संघ और WHO की एजेंसियों द्वारा मंजूरी दी गई थी। उसके आधार पर इन एजेंसियों से मंजूरी के साथ टीकों के ऐसे में हमें लगता है कि जल्द ही भारत में वयस्कों और बच्चों के लिए एक और वैक्सीन मौजूद होगी। फाइजर का टीका जल्द भारत आने वाला है।
