नई दिल्ली : भारत में जारी वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विदेशी वैक्सीन निर्माताओं को कुछ संरक्षण दिया जा रहा है। अब देश में पहले से इस्तेमाल की जाने वाली वैक्सीन के निर्माताओं ने भी ऐसी ही मांग की है। सीरम इंस्टीट्यूट(Serum Institute) ऑफ इंडिया समेत अन्य वैक्सीन कंपनियों ने अब अपील की है कि उन्हें भी सरकार द्वारा संरक्षण दिया जाना चाहिए, अगर विदेशी कंपनियों को ये सुविधा मिल रही है।
दरअसल, अमेरिकी वैक्सीन निर्माता कंपनी फाइजर और मॉडर्ना को लेकर लंबे वक्त से बातचीत अटकी हुई थी,दोनों कंपनीया सरकार से मिलने की अपील कर रही थीं। ताकि वैक्सीन के बाद अगर किसी तरह की दिक्कत होती है, तो कोई भी कंपनी पर कानूनी कार्यवाही ना कर सके।
फाइजर और मॉडर्ना जैसी वैक्सीन निर्माता कंपनियों ने इस तरह का संरक्षण अमेरिका, कनाडा जैसे देशों में प्राप्त किया है। भारत में भी दोनों कंपनियां इस संरक्षण को लेकर बातचीत कर रही हैं। केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में विदेशी वैक्सीन कंपनियों के लिए एक छूट दी गई है, अब जिन वैक्सीन का इस्तेमाल दूसरे देशों में जारी है उनके हर बैच की ब्रिजिंग टेस्टिंग की जरूरत नहीं होगी।
