Headlines

Serum Institute भी बनाएगा रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V, DCGI से मांगी इजाजत

Serum Institute file photo

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ जारी जंग में वैक्सीन उत्पादन का काम जोरों पर चल रहा है। इस बीच Serum Institute (SII) ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से रूस की वैक्सीन स्पुतनिक-V बनाने के लिए भी परीक्षण लाइसेंस की अनुमति मांगी है। सीरम पहले से ही कोविड वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) का निर्माण कर रही है।

दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट ने स्पुतनिक (Sputnik-V) वैक्सीन के निर्माण के लिए DCGI के पास एक परीक्षण लाइसेंस की अनुमति के लिए आवेदन भेजा है। सीरम अभी कोविशील्ड का निर्माण कर रही है, लेकिन आने वाले दिनों में यह कंपनी रूसी वैक्सीन स्पुतनिक का भी उत्पादन कर सकती है। बताया जा रहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट ने टेस्ट एनालिसिस और एग्जामिनेशन के लिए भी आवेदन किया है। गौरतलब है कि अगर SII को अनुमति मिलती है तो वह स्पुतनिक का निर्माण करने वाली छठी कंपनी होगी।

Read More : मोदी सरकार ने बायोलॉजिकल-ई से की कोरोना वैक्सीन के 30 करोड़ डोज खरीदने की डील

स्पुतनिक को DCGI ने आपातकालीन उपयोग की दी थी मंजूरी

बता दें कि भारत में स्पुतनिक-वी का निर्माण डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज द्वारा भी किया जा रहा है। स्पुतनिक को DCGI द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई है। इस रूसी वैक्सीन का इस्तेमाल 14 मई से शुरू हुआ था। स्पुतनिक अब तक 50 से अधिक देशों में रजिस्टर्ड है। एक स्टडी के मुताबिक, इस वैक्सीन की प्रभावकारिता (दोनों डोज) 97.6 फीसदी है।

उधर, सीरम ने पहले ही बता दिया है कि वह जून में 10 करोड़ कोविशील्ड वैक्सीन के डोज का निर्माण और आपूर्ति कर सकेगी। सीरम नोवावैक्स वैक्सीन का निर्माण भी कर रही है, जिसके लिए अमेरिका से नियामक मंजूरी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *