Headlines

गायत्री परिवार का आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी शिविर के पंजीयन हुए शुरू

gayatri

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी अभियान के अन्तर्गत गायत्री परिवार राजस्थान जोन की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए 25 जून से 3 जुलाई तक नौ दिवसीय दिव्य गर्भोत्सव निशुल्क ऑनलाइन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए निशुल्क पंजीयन प्रारंभ हो गए है। शिविर में दोपहर तीन से चार बजे तक विषय विशेषज्ञों के उद्बोधन और चार से साढ़े चार बजे तक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी।

WhatsApp Image 2021 06 02 at 6.58.57 PM

गायत्री परिवार, राजस्थान जोन के प्रभारी जय सिंह यादव ने बताया कि शिविर के पहले दिन 25 जून को गर्भ का ज्ञान-विज्ञान, 26 जून को गर्भवती माता की आदर्श जीवनचर्या एवं उसका गर्भस्थ शिशु पर प्रभाव, 27 जून को स्वस्थ, सुरक्षित, तनाव मुक्त गर्भावस्था एवं प्रसव हेतु महत्वपूर्ण योग आसन, प्राणायाम एवं ध्यान, 28 जून को गर्भावस्था में मां एवं शिशु के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास हेतु उत्तम आहार, 29 जून को सद्गुणी संतान हेतु गर्भ संवाद, 30 जून को गर्भस्थ शिशु का बहु प्रतिभा विकास, एक जुलाई को स्तनपान क्यों, कैसे और उसका महत्व, दो जुलाई को शिशु के जन्म से दो वर्ष के सामान्य विकास तथा अविकसित में सुधार के महत्वपूर्ण बिंदु पर विशेषज्ञों के उद्बोधन होंगे। तीन जुलाई को गर्भोत्सव संस्कार कराया जाएगा।

इनका होगा उद्बोधन

शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार की गायत्री शर्मा, शालिनी वैष्णव, ऋतु सिंह, सविता सिंह, मुंबई की श्रद्धा साहू, नागपुर की डॉ. माधुरी पराले, अलवर की डॉ. सरोज गुप्ता, जयपुर की दीक्षा जामवाल, अर्पिता एरन, भीलवाड़ा के डॉ. राधेश्याम श्रोत्रिय उद्बोधन देंगे।

होगा प्रतिभावान संतान का जन्म

गायत्री परिवार, जयपुर के समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि अगर किसी के परिवार में कोई महिला गर्भवती है तो उन्हें इस शिविर में अवश्य भाग लेना चाहिए। यह पूरी तरह निशुल्क है। शिविर में भाग लेनी वाली गर्भवती महिला शिविर में बताए अनुसार आहार-विहार, दिनचर्या का पालन करेगी तो निश्चित रूप से प्रतिभावान संतान को जन्म देंगी। शिविर के लिए 7073155927 पर संपर्क किया जा सकता है।

शिविर में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे: रेजिस्ट्रेशन फॉर्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *