Headlines

सेवा ही संगठन अभियान के तहत शहर भाजपा भी रही सक्रिय

जयपुरl जयपुर शहर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर के लगभग सभी वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किए। जगह- जगह वृक्षारोपण, राशन वितरण, गायों को चारा और चिकित्सकीय कैंपों का आयोजन किया गया।

City BJP was also active under the service organization campaign

लगभग 987 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। साथ ही शहर में 10,000 राशन किट,35000 मास्क और 10,000 सैनिटाइजर वितरित किए गए। कार्यक्रम में शहर के अध्यक्ष राघव शर्मा, महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा, कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष अजय पारीक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *