नई दिल्ली : इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल खेला जाना है। उसके लिए भारतीय टीम तैयारियों में जुटी है। विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम मुंबई के होटल में क्वारंटाइन है। भारतीय खिलाड़ी जिम में जमकर मेहनत कर रहे हैं। तस्वीरें और वीडियो के माध्यम से टीम इंडिया की प्रैक्टिस वीडियो सामने आते रहते हैं। इस दौरान, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया की जर्सी का फोटो सोशल मीडिया पे शेयर किया है। उन्होंने क्रिकेट फैन्स को ट्वीट कर टीम इंडिया की नई जर्सी दिखाई।
जडेजा ने जो तस्वीर शेयर की उसमे वोह टीम इंडिया की नई स्वेटर पहने हुए हैं। रवींद्र जडेजा ने कैप्शन में लिखा, ‘रिवाइंड टू 90’। टीम इंडिया की नई स्वेटर क्रिकेट के पारंपरिक(ओल्ड डेज) अंदाज वाली है। इसमें बीच में नीले अक्षरों में इंडिया लिखा है। वहीं दायीं तरफ की ऊपर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2021 लिखा हुआ है।
⏪Rewind to 90’s ? #lovingit #india pic.twitter.com/bxqB6ptfhD
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) May 29, 2021
भारतीय टीम पहले जो स्वेटर पहनती थी उसमें बीच में जिप लगी होती थी। लेकिन अब स्वेटर में बदलाव करते हुए 90 के दशक में पहनी जाने वाली स्वेटर की वापसी हुई है। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18-22 जून तक इंग्लैंड के साउथैम्पटन में खेला जाएगा। टीम इंडिया 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।
कप्तान कोहली की के नेतृत्व में टीम इंडिया अंक तालिका में पहले स्थान पर रही और न्यूजीलैंड की टीम दूसरे पायदान पर रही।
आईसीसी ने प्लेइंग कंडीशन्स की करी घोषणा
वर्ल्ड टेस्ट फाइनल मुकाबले से पहले आईसीसी ने शुक्रवार को प्लेइंग कंडीशन्स की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने कहा कि मैच ड्रॉ या टाई होने पर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता के रूप में ट्रॉफी दी जाएगी। साथ ही 23 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। रिजर्व डे तब इस्तेमाल किया जाएगा अगर पहले पांच दिन में 30 घंटों का खेल नहीं हो पाएगा।
मैच के दौरान समय गंवाने की स्थिति में, आईसीसी मैच रेफरी नियमित रूप से टीमों और मीडिया को इस बारे में अपडेट करेंगे कि रिजर्व डे का उपयोग कैसे किया जा सकता है। रिजर्व डे का इस्तेमाल होगा या नहीं, इसकी घोषणा पांचवें दिन अंतिम घंटे का खेल शुरू से पहले की जाएगी।
इंग्लैंड दौरे के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम –
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मो. शमी, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव।
स्टैंडबाय खिलाड़ी- आवेश खान, अरजान नागवासवाला, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत।
