Headlines

न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया की हालत में सुधार

जयपुर। प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया(Dr. Ashok Panagariya ) की हालत में सुधार हो रहा है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर डॉ. पनगड़िया की मृत्यु की खबरों का खंडन करते हुए इटर्नल हॉस्पिटल(Eternal Hospital) की तरफ से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। उनका उपचार कर रही डॉक्टर्स की टीम का कहना है कि डॉ. पनगड़िया की लगातार देखरेख की जा रही है और उन्हें देश-विदेश से भी कुछ एंटीबायोटिक्स मंगवाकर दी जा रही हैं।

इटर्नल अस्पताल(Eternal Hospital) की ओर से आज शाम 7:30 बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार हॉस्पिटल के सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. केके शर्मा ने बताया कुछ समय पहले डॉ. पनगड़िया कोरोना से संक्रमित हो गए थे। कोरोना नेगेटिव होने के बाद उन्हें पोस्ट कोविड सम्बंधित समस्याएं हुईं जिसे हम कंट्रोल कर रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में हैं। उनका ट्रीटमेंट सीनियर क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. किशोर मंगल, सीनियर नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एके शर्मा, चेयरमैन मेडिसिन एंड रिसर्च डॉ. राजीव गुप्ता, सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जितेंद्र मक्कड़ और सीनियर एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. शैलेष लोढ़ा की देख रेख में चल रहा है। हॉस्पिटल की को-चेयरपर्सन मंजू शर्मा ने कहा कि डॉ. अशोक पनगड़िया के उपचार के लिए हमारी पूरी टीम अपना शत प्रतिशत दे रही है। हमारी कामना है कि वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।

स्वास्थ्य की मंगल कामना 

इस बीच डॉ.पनगड़िया के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना को लेकर कई स्थानों पर प्रार्थना सभा हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता युगल किशोर शर्मा बबलेश पिछले चार दिनों से स्वास्थ्य की कामना में लगे हैं। उनके पैतृक गांव सुवाणा भीलवाड़ा सहित देश-विदेश से लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *