जयपुर। जयपुर शहर भाजपा ने ब्रह्मपुरी में गुरुवार रात हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक मामले में जयपुर हैरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर व कांग्रेस बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया हैं। भाजपा शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने इस मामले में जारी बयान में कहा कि हेरिटेज नगर निगम की लापरवाही से यह हादसा विकराल रूप ले सकता था। कई लोगो की जान तक जा सकती थी।

उन्होंने कहा कि हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर व बोर्ड जनता के सुरक्षा को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है और इतनी बड़ी लापरवाही उनकी कार्यशैली को दर्शाती है। निगम मेयर द्वारा आज तक इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा नहीं किया।
यदि पहले दौरा किया होता तो इस तरह के हालात नहीं बनते और अनियमितताओं की जांच कर उसे ठीक किया जा सकता था। शर्मा ने इस हादसे से प्रभावित होने वाले लोगों को हैरिटेज निगम को इलाज खर्चे की राशि तथा हर्जाना देना चाहिए।
