रोजमर्रा की जिंदगी में लोग ब्रेड को नाश्ते में खाना पसंद करते है। लेकिन ब्रेड को सिर्फ नाश्ते तक ही सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। अगर आप चाहें तो इसे किसी भी समय डिलीशियस स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। नास्ते में कटलेट से लेकर पुडिंग तक, इसकी लिस्ट बहुत लंबी है। अगर आप चाहते है कि ब्रेड को लगभर हर तरह से नास्ते या खाने में बनाकर टेस्ट किया जाये तो हम लाये है आपके लिए आपके लिए खाने में मजेदार और डिलिशियस ब्रेड रेसिपी।
तो आइये हम जानते है इसको बनाने की रेसिपी
सर्विंगः
खाना पकाने का समयः 4 मिनट
सामग्री :
आपको ब्रेड बॉल्स बनाने के लिए ब्रेड्स का बड़ा पैकेट, कटा हुआ प्याज, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और बेसन जैसी सामान्य सामग्री। यह स्वादिष्ट स्नैक इतनी जल्दी बन जाता है कि आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे।
रेसिपी को बनाने की विधि :
- सबसे पहले ब्रेड बॉल्स को बनाने के लिए आपको कुछ ब्रेड की आवश्यकता होगी, जिसे आप घर पर मिक्सर की मदद से ब्रेड को पीसले।
- ब्रेड क्रम्ब्स में आपको मैश किए हुए आलू, फिर कटे हुए प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, रेड चिली फ्लेक्स, कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, चाट मसाला, ताजे पुदीना के पत्ते डालें।
- बैटर को ठीख रखने के लिए थोडा़ सा बेसन भी डालें। सब कुछ अच्छी तरह से मिला लें। जिससे ब्रेड्स बॉल्स लचकदार बन सके।
- हथेलियों को तेल लगाकर चिकना कर लें और छोटा-छोटा मसाला के मिश्रण को लेकर लोइयां बना लें। इसके बाद इन रोल्स को ब्रेड में लपेंटे।
- इन ब्रेड्स बॉल्स को मध्यम आंच पर तलें। मनचाहे डिप के साथ परोसें।
लीजिये आपके ब्रेड्स बॉल्स झटपट से तैयार हो चुके है। अब आप इसे आराम से खाइये और इसका लुत्फ़ उठाये ।
♦ अगर आपको यह रेसिपी पसंद आयी तो इसे शेयर करे
