Headlines

नोटेरी पब्लिक के रिक्त 115 पदों पर चयन की अधिसूचना निरस्त

notary-public rajasthan post cancelled

जयपुर। राज्य सरकार ने 29 जिलों में नोटेरी पब्लिक के 115 रिक्त पदों पर चयन के लिए 31 अगस्त 2018 को जारी की गई अधिसूचना को निरस्त कर दी है।

राज्य सरकार ने अजमेर, अलवर, चूरू, चित्तौडगढ़, दौसा, धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुन्झुनु, जयपुर, जोधपुर, जालौर, जैसलमेर, झालावाड़, कोटा, करौली, नागौर, पाली, राजसमन्द, भरतपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बून्दी, बीकानेर, सिरोही, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक एवं उदयपुर जिलों में नोटेरी पब्लिक के 115 रिक्त पदों पर चयन के लिए 31 अगस्त 2018 को अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किये थे। अपरिहार्य कारणों से 31 अगस्त 2018 की इस अधिसूचना को निरस्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *