Headlines

हनुमान चालीसा पाठ का रिकॉर्ड बना

impact voice news

जयपुर। कोरोना काल मे विश्व कल्याण व जन रक्षार्थ सर्व ब्राह्मण महासभा के आव्हान व पहल पर 2 लाख से अधिक लोगो ने “हनुमान चालीसा” के सपरिवार पाठ करके रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने बताया कि देश-विदेश से 50 से अधिक देशों के लोग इस कार्यकम में भागीदारी बने और वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड ,लंदन की ओर से इसकी अधिकारिक घोषणा की गई।

मिश्रा के अनुसार इस आयोजन में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय, प्रादेशिक व सभी पदाधिकारियों, कोर टीम व आमजन शामिल हुए। उन्होंने इस महामारी व निराशा के दौर में आध्यात्मिक माध्यम से सकारात्मक उपलब्धि व सफलता के लिए सभी सहभागियों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *