Headlines

CM Gehlot और पत्नी सुनीता गहलोत की कोविड रिपोर्ट आई नेगेटिव

CM Gehlot

जयपुर : राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Gehlot) और पत्नी सुनीता गहलोत दोनों कोरोना संक्रमण से अब स्वस्थ हो गए है। दोनों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पिछले दिनों दोनों कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।

विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर कहा कि जन-जन के आशीर्वाद से आप दोनों स्वस्थ हुए। संक्रमित होने के बाद भी मुख्यमंत्री आपने राजस्थान के लोगों की देखभाल में रात दिन एक किया। आशा करते है कि शीघ्र ही वक्त बदलेगा और जन जीवन में रौनक लौटेगी।

30 अप्रैल को आये थे सीएम गहलोत पॉजिटिव

गौरतलब है कि 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव हुई थी। उसके एक दिन बाद यानी 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Gehlot) की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने आप को आइसोलेट कर लिया था। सीएम गहलोत आइसोलेट रहते हुए कोरोना से जुड़े सभी फीडबैक ले रहे थे। इतना ही नहीं पॉजिटिव होने के बाद भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हर दिन करीब तीन से चार बैठेक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *