Headlines

नीतीश को पप्पू यादव की पत्नी की चेतावनी

Pappu Yadav's wife's warning to Nitish

पटना: जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेतावनी दी है। रंजीत रंजन ने ट्वीट कर कहा कि पप्पू जी कोरोना निगेटिव हैं, अगर वो पॉजिटिव हुए तो आपको सीएम आवास से निकालकर बीच चौराहे पर खड़ा कर दिया जाएगा।

http://

 

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में आगे लिखा, “नीतीश जी”, कल पूरे दिन-रात जो आपके प्रशासन ने पटना से मधेपुरा फिर वहां से वीरपुर तक पप्पू यादव जी के साथ जो ड्रामा किया है, वो देख रहे हैं। उन्हें मेडिकल फैसिलिटी अभी तक नहीं मिली है।

पप्पू यादव जी का कुछ दिन पहले ही गम्भीर बीमारी का ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टर ने उन्हें तीन महीने तक आराम करने को बोला था, बावजूद इसके कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ते ही वो जिद कर बिहार की जनता की सेवा करने चले गए। अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखते हुए दिन रात वो बिहार के लोगों की सेवा कर रहे थे इसके बावजूद बिहार की सरकार ने उन्हें पुराने मामले में गिरफ़्तार कर लिया, इसके पीछे गहरी साजिश है। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना काल में सबको मिलकर मुकाबला करने की जरूरत है राजनीति की नहीं।

पूर्व सांसद के बेटे ने कही ये बात

वहीं पप्पू यादव के बेटे सार्थक जो कि क्रिकेटर भी हैं अपने पिता की गिरफ़्तारी के बाद सामने आए और अपने गुस्से का इज़हार किया। सार्थक ने ट्वीट कर कहा- जितनी हिम्मत मेरे पिता को थाने में रखने और गिरफ़्तार करने में दिखाई है, नीतीश कुमार जी पिछले कुछ घंटो में काश उतना ज़ोर अस्पतालों की निगरानी में लगाया होता तो मेरे पापा को घर से बाहर नही निकलना पड़ता। बिहार को मेरे पिता की ज़रूरत है, राजनीतिक दुश्मनी की नहीं। मेरे पिता हमेशा से जरूरत मंद लोगों की सेवा करते रहे हैं, इस बार भी वही कर रहे थे लेकिन पता नहीं क्यों ये सरकार को नागवार गुजर गया।

 

पप्पू यादव की गिरफ्तारी लेकर विवाद बढ़ गया है। नीतीश कुमार की ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। पप्पू यादव को मंगलवार को कोरोना लॉकडाउन के नियम तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। लेकिन शाम होते-होते उन्हें 32 साल पुराने केस में गिरफ्तार कर लिया गया।

पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन हर मौके पर उनके साथ खड़ी रहती हैं। उनकी लव स्टोरी भी काफी फेमस है, फरवरी 1992 में दोनों की कहानी शुरू हुई थी और 1994 में शादी हुई। पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन भी सांसद रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *