-कोरोना के पायदान पर आज भी जयपुर सबसे टॉप पर
-प्रदेश में भी कोरोना का ग्राफ स्थिर,164 मौते सबसे अधिक 58 जयपुर में
– रिकवर 12,840
जयपुर। राज्य सरकार के सख्त लॉकडाउन के बावजूद कोरोना की चेन टूट ही नहीं पा रही। आंकड़ों की हेराफेरी को देखे तो जयपुर में कल के मुकाबले 400 मामले आज कम 3214 आए है पर जयपुर संक्रमण के पायदान पर जयपुर आज भी सबसे टॉप पर है। कोरोना के कारण प्रदेशभर में हुई 164 मौतों को देखे तो सबसे अधिक 58 जयपुर में मरे है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा आज भी 16,384 रहा, जबकि 12840 ठीक हो अपने घर पहुंचे।
इसी तरह जोधपुर भी शुरू से दूसरे नंबर पर चल रहा है। जोधपुर में आज संक्रमितों की संख्या 1260 रही। अलवर में भी कोरोना विस्फोट जारी है। वहां भी 1214 मामले आए। उदयपुर में 907, कोटा में 950, चूरू में 715, भरतपुर में 677, झुंझुनूं में 550, बीकानेर में 505 व अजमेर में 488 मामले पिछले 24 घंटों में सामने आए।
