Headlines

पूर्व सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, लॉकडाउन उल्लंघन समेत कई आरोप

पप्पू यादव गिरफ्तार(pappu yadav arrest)

पटना: बिहार के पूर्व सांसद और जान अधिकार पार्टी (जाप) प्रमुख पप्पू यादव को मंगलवार सुबह पटना में मंदिरी स्थित उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी की खबर सुनकर उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ जमा होने लगी। बीते सोमवार को भी पप्पू यादव पीएमसीएच गए थे। पुलिस के मुताबिक उन पर बिना अनुमति के घूमने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।

पप्पू यादव के ट्वीटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है। ट्वीट में लिखा गया है कि मुझे गिरफ्तार कर पटना के गांधी मैदान थाने लाया गया है। एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है कि कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं। PM साहब, CM साहब, दे दो फांसी, या भेज दो जेल, झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं। लोगों को बचाऊंगा। बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा!

अमनौर में भी एफआईआर

सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के संसद कोष से खरीदे गई एंबुलेंस को छिपा कर रखने के मामले में मचे बवाल के बाद अमनौर थाने में पप्पू यादव और उनके गार्ड पर एफआईआर दर्ज की गयी है। सारण प्रशासन ने उनके खिलाफ मारपीट करने और लॉकडाडन का उल्लंघन करने के मामले में दो एफआईआर दर्ज की गयी है। अमनौर के जयप्रभा सामुदायिक केन्द्र के केयर टेकर और गार्ड ने पप्पू यादव और उनके बॉडीगार्ड पर मारपीट कर कंधे पर लाठी से वार करना, तोड़फोड़ और हंगामा करने का आरोप लगाया गया।

 

यह भी देखे: एंबुलेंस पर जंग: सांसद रूडी की एंबुलेंस में बालू की ढुलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *