अजमेर। अजमेर से पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रासा सिंह रावत का आज निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।
रासासिंह 9वीं, 10वीं, 11वीं,13 वीं व 14 वीं लोकसभा के सदस्य रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रावत के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह जानकारी दुखद है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
इस बीच पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की माताश्री मदन कंवर का भी निधन हो गया। वे 102 की थीं।
अजमेर से पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रासा सिंह रावत के निधन की जानकारी दुखद है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 10, 2021
