Headlines

CWC : सोनिया गांधी ने कहा, वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी राज्यों को देकर केंद्र ने झाड़ा पल्ला

CWC

नई दिल्ली: देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने अपनी पार्टी की बैठक (CWC) बुलाई थी। इस मीटिंग में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने देश में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आशंका जताते हुए चिंता जाहिर की और मौजूदा मोदी सरकार पर हमला बोला। बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने मांग की कि केंद्र सरकार देश के सभी लोगों को मुफ्त में टीका उपलब्ध करवाए।

सोनिया गांधी ने कहा, मोदी सरकार ने राज्यों पर वैक्सीनेशन छोड़ कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। मैं केंद्र सरकार से मांग करती हूं कि देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन मिले।

नेता के चुनाव पर हुई चर्चा

कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुनने पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) एकमत नहीं दिख रही है। CWC की बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस दौरान अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव का विरोध किया। इन नेताओं ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान चुनाव कराने की कोई जरूरत नहीं है।

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि CWC में चुनाव की तारीखें तय हो गई हैं। नए नेता का चुनाव 23 जून को किया जाएगा। लेकिन, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोनिया गांधी के हवाले से यही बताया कि अभी केवल चुनावों पर चर्चा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *