बेंगलुरू: पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी का दौर जारी है। ऐसे में रोज हर दिन एक राज्य लॉकडाउन लगा कोरोना की चैन को तोड़ने में जुटा है। इस बीच आज कर्नाटक(Karnataka Lockdown) में भी कोरोना के कहर को देख़ते हुए मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं, कोरोना कर्फ्यू इसे रोकने में कामयाब नहीं हुआ। इसलिए 10 मई की सुबह 6 बजे से 24 मई की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। सभी होटल, पब और बार बंद रहेंगे। भोजनालय, मांस की दुकानें और सब्जी की दुकानें सुबह 6-10 बजे तक खुलेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लॉकडाउन अस्थायी है, मेरी प्रवासी मजदूरों से अपील है कि वो राज्य छोड़कर नहीं जाएं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन(Karnataka Lockdown) में सुबह 10 बजे के बाद एक भी व्यक्ति को जाने आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मैंने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने का सुझाव दिया है।
As a measure against the pandemic, strict restrictions will be imposed in the state from May 10 to May 24. I appeal to all citizens to adhere to guidelines and co-operate with the government to contain the spread of the virus. Let us work together safeguard each other.
— B.S. Yediyurappa (@BSYBJP) May 7, 2021
कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़े
कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 49,058 नए मामले आए थे और 328 मरीजों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक 17,90,104 लोग संक्रमित हुए हैं और 17,212 मरीजों की मौत हुई थी। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 50,112 नए मामले सामने आए थे और 346 मरीजों की मौत हुई थी।
