नई दिल्ली: ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा के नेतृत्व में सलेक्शन कमेटी ने 20 प्लेयर्स की टीम चुनी है। इसमें 6 तेज गेंदबाज और 3 स्पिनर्स को मौका मिला है।
टीम में रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी ने चोट के बाद वापसी की है, जबकि हार्दिक पंड्या और पृथ्वी शॉ को सिलेक्शन कमेटी ने नजर अंदाज किया। भारत और न्यूजीलैंड 18 जून को पहली बार हो रही टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भिड़ेंगे। यह मैच साउथैम्पटन के द एजेस बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा।
The All-India Senior Selection Committee has picked the Indian squad for the inaugural ICC World Test Championship (WTC) final and the five-match Test series against England. #TeamIndia pic.twitter.com/emyM8fsibi
— BCCI (@BCCI) May 7, 2021
टीम इंडिया
बल्लेबाज: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा विकेटकीपर: ऋषभ पंत, लोकेश राहुल और ऋद्धिमान साहा (राहुल-साहा को फिटनेस टेस्ट क्लियर करना होगा)
स्पिन ऑलराउंडर: हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और उमेश यादव
BCCI ही बनाएगा बायो सिक्योर बबल
भारतीय मेन्स टीम के साथ-साथ वुमन्स टीम भी इंग्लैंड का दौरा करेगी। वुमन्स टीम वहां, 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 खेलेगी। ऐसे में BCCI खुद से इंग्लैंड में बायो सिक्योर बबल तैयार करने में जुट गया है। BCCI फिलहाल UK गवर्नमेंट से 14 दिन के सख्त क्वारैंटाइन नियमों में छूट देने की मांग कर रहा है। BCCI चाहता है कि 14 दिन की जगह 7 दिन का सख्त क्वारैंटाइन हो।
WTC फाइनल में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी
फाइनल में न्यूजीलैंड टीम का पलड़ा भारी लग रहा है, क्योंकि उनकी टीम को जून में WTC फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट भी खेलने हैं। इससे उन्हें तैयारियों का भरपूर मौका मिलेगा। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन समेत ज्यादातर खिलाड़ी फिलहाल भारत में हैं और वे 17 मई के बाद इंग्लैंड रवाना होंगे। न्यूजीलैंड टीम ने 2 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही 2 टेस्ट की सीरीज के लिए 20 प्लेयर्स का स्क्वॉड बनाया है। इसमें से 15 खिलाड़ी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए चुने जाएंगे।
