Headlines

Covid -19 जागरूकता रथ को डीजीपी लाठर ने दिखाई हरी झण्डी

DGP Lather showed green flag to Covid-19 awareness chariot

जयपुर। महानिदेशक पुलिस एम एल लाठर ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय से Covid -19 गाइडलाइन की पालना कराने के उद्देश्य से नो मास्क-नो मूवमेंट जन-जागरूकता अभियान के कारवां रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। लाठर ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि Covid -19 जैसी बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए मास्क ही सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने आमजन से रेड एलर्ट जन अनुशासन पखवाडा गाइडलाइन की पालना करने की अपील की।

पोस्टर का किया विमोचन

लाठर एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस नीना सिंह ने पुलिस विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जयपुर ईकाई, यूनिसेफ एवं पीसीसीआरसीएस के संयुक्त तत्वावधान में चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के पोस्टर का भी विमोचन किया। इस अवसर पर यूनिसेफ के सलाहकार जमीर आलम संस्था के सीईओ अजय तिवारी सहित अभियान के कार्यकर्ता मौजूद थे।

सोशल डिस्टेंसिंग का भी देंगे संदेश

अभियान के संयोजक विपिन तिवारी ने बताया कि नो मास्क-नो मूवमेंट जागरूकता वाहन के चार रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बाजारों, चैराहों, वार्डो, कालोनियों में 20 मई तक आमजन से नो मास्क-नो मूवमेंट की अपील के साथ सोशल डिस्टेंन्सिग की पालना की संदेश भी देंगे।

इन क्षेत्रों में जागरूकता रथ करेगा भ्रमण

पालडी मीणा, कूकस कुण्डा, आमेर, मालवीयनगर, जगतपुरा भटठाबस्ती, शास्त्रीनगर, विद्याधरनगर, इदगाह, सुभाषनगर, प्रतापनगर सीतापुरा, विश्वकर्मा इन्डस्ट्रीयल एरिया, नायला, कानोता, सूरजपोल, मुहाना, सीकर रोड, दिल्ली बाई पास रामगंज, मानसरोवर, झोटवाडा, कालवाड रोड ट्रांसपोर्ट नगर, जवाहर नगर तिलकनगर, एम.आई रोड, राजापार्क, आदर्श नगर , भांकरोटा, सिरसी रोड, चांदपोल, सांगानेरी गेट, वैशाली नगर क्षेत्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *