- कोरोना संक्रमण के आंकड़े स्थिर पर खुशी ठीक होकर घर पहुंचने वालों की
जयपुर। राजस्थान में भी मेडिकल इमरजेंसी(Medical Emergency)के हालात बन गए हैं। राजधानी जयपुर(Jaipur) के दो प्रमुख बड़े अस्पतालों महात्मा ग़ांधी व फोर्टिस ने तो क्षमा सहित भर्ती मरीजों को अन्य कहीं शिफ्ट करने तक को कह दिया हैं। ऑक्सीजन के अभाव में कई अन्य निजी अस्पतालों की भी यहीं स्थिति हैं। फोर्टिस हॉस्पिटल में सरकार की ओर से लगाए गए नोडल ऑफिसर अशोक शर्मा का कहना है कि नोटिस के बारे में न मुझे पूछा गया ना मेरी जानकारी में है।


सरकार से की गई सख्ती के बाद भी कोरोना(Corona) संक्रमण स्थिर है। केवल रिकवर होकर अपने घर पहुंच रहे मरीजों के आंकड़े से थोड़ी रोशनी की किरण नजर आ रही हैं। आज भी 16044 लोग रिकवर हो अपने घर पहुंचे हैं। इस बीच 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा आज थोड़ा बढ़ 17,532 पर पहुंच गया इसमें अकेले जयपुर में 3440 हैं। मौतों की संख्या भी कम नहीं हो रही। चौबीस घंटे में 161 लोगों की मौत की खबर हैं। जोधपुर आज फिर पिक पर रहा। जोधपुर में 2301, उदयपुर में 932, अलवर 910, बीकानेर में 901, सीकर 713, कोटा 693, चितौड़ 550, चूरू 509, बाड़मेर 505,अजमेर 503 संक्रमित पाए गए। इस बीच पुलिस का बेवजह सड़को पर घूम रहे लोगों की धरपकड़ जारी है। अजमेरी गेट पर ट्रैफिक पुलिस से भिंड़त भी हो गई जिसमें एक महिला कांस्टेबल के सिर में चोट आई हैं।
