Headlines

दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ाया गया लॉकडाउन

पंजाबी बस्ती
  • पहले जैसी ही रहेंगी पाबंदियां
  • सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना की लहर को काबू करने के लिए लॉकडाउन को 7 और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल की रात 10 बजे से ही लॉकडाउन लागू है। फिलहाल यह 3 मई को सुबह 5 बजे खत्म होने वाला था लेकिन अब 10 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान भी पहले जैसी पाबंदियां ही लागू रहेंगी।

वहीं इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने ऐलान कर दिया है कि वे तीन मई के बाद भी अपनी दुकानें नहीं खोलने जा रहे हैं। उनकी तरफ से स्वैच्छिक लॉकडाउन लगाया जाएगा। ये फैसला कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा बुलाई गई एक वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग में 150 से अधिक प्रमुख व्यापारी संगठनों के नेताओं ने सर्वसम्मति से लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *