जयपुर। एयरपोर्ट अथॉरिटी के पूर्व चेयरमैन और एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर अनुज अग्रवाल की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। अनुज अग्रवाल मूलत गंगानगर के रहने वाले थे। उनकी पत्नी श्रीमती छवी अग्रवाल और उनके बच्चे नमन और कृति हैं।
अनुज अग्रवाल बिट्स पिलानी से ग्रेजुएट है। अग्रवाल ने 1989 में एएआई में कार्यकारी अभियंता (सिविल) के रूप में ज्वाइन किया और 2014 में बोर्ड सदस्य बने, उन्होंने दो बार AAI के वरिष्ठतम बोर्ड अध्यक्ष के रूप में काम किया । उन्होंने गोवा, जयपुर और अहमदाबाद हवाई अड्डों के हवाई अड्डे निदेशक के रूप में भी कार्य किया।
