महाराष्ट्र: 12 विधायकों के निलंबन के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन
मुंबई: बीजेपी ने मुंबई में विधानसभा में अपने 12 विधायकों के निलंबन और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विरोध में बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर समानांतर विधानसभा सत्र भी शुरू किया। महाराष्ट्र विधान परिषद में एलओपी प्रवीण दरेकर ने घोषणा की कि कालिदास कोलंबकर सत्र में अध्यक्ष होंगे।…
