हरियाणा: BJP के मंत्री का विरोध, किसानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग
यमुनानगर : केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस बीच आज हरियाणा के यमुनानगर में प्रस्तावित बीजेपी की बैठक के विरोध में किसानों ने हंगामा किया। बैठक में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को आना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई।…
