जयपुर। विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 ने आज सुबह राजस्थान सरकार की ओर से नवगठित विप्र कल्याण बोर्ड गठित करने में अहम योगदान के लिए जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी का अभिनंदन कर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने सभी समाजबंधुओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।डॉ. जोशी के सरकारी आवास पर पहुंच विफा प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया।
कर्नल के साथ डॉ. महेश जोशी का अभिनंदन करने वालों में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री सतीश शर्मा व अजय पारीक, उपाध्यक्ष अजित गौड़, सचिव प्यारेलाल, पुष्पेंद्र शर्मा, अंशुमन शास्त्री, प्रवीण व्यास, अरुण शर्मा बंटी, सुशील शर्मा पीरनगर, भवन निर्माण समिति के मनोज पांडेय, जमवाय माता के पुजारी भगवती प्रसाद शर्मा, जयपुर हैरिटेज अध्यक्ष शिव मोहन शर्मा, युवा प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा नटराज, युवा महामंत्री दीपक शर्मा व आशीष गौतम एडवोकेट, चंद्रशेखर जैमिनी, शैक्षिक प्रकोष्ठ के डॉ. दीपेंद्र शर्मा, आईटी प्रकोष्ठ युवा के रोशन शर्मा पावणा, तरुण भारती, डॉ.प्रदीप शर्मा, मीडिया प्रकोष्ठ से संजय त्रिवेदी, वैभव गौतम, श्रीकिशन शर्मा, मनोज भारद्वाज, सूर्य प्रकाश वशिष्ट, राजेश शर्मा, रोशन शर्मा, महेंद्र शर्मा, विष्णु शर्मा, जयपुर हैरिटेज युवा अध्यक्ष विनय शर्मा, शुभम शर्मा, पारस शर्मा, डॉक्टर अंशुल दाधीच, सौरभ शर्मा, प्रेम शर्मा, सुमित शर्मा, मोनिंदर शर्मा आदि उपस्थित थे।

